Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं को मिले 630 करोड़

महतारी वंदन योजना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 67 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से भेजी राशि

ranvijay singh | रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी की। उन्होंने 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये अंतरित किए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव शहला निगार और संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि से महिलाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण और सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही हैं। इसके अलावा सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, किराना और पशुपालन जैसे छोटे स्वरोजगार भी शुरू किए गए हैं।
1 मार्च 2024 को शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में 19,444 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था से पारदर्शिता आई है और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी मजबूत हुई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow