Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर रेलवे इंजीनियर से 31 लाख की ठगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर।

शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने रेलवे इंजीनियर को 31 लाख रुपये की चपत लगा दी। रेलवे कॉलोनी निवासी अनिल एक्का, जो कि रेलवे में सहायक कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर रेंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप मैसेज से हुई शुरुआत

अनिल एक्का को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाली युवती ने शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया। शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन युवती के लगातार संपर्क में रहने के कारण वह प्रभावित हो गए और इस निवेश में रुचि लेने लगे।

ऐप डाउनलोड कराकर किया निवेश

इसके बाद युवती ने उन्हें एक फॉर्म भरवाया और एक लिंक भेजकर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। ऐप में निवेश करने के बाद शुरुआत में उन्हें छोटे-छोटे मुनाफे दिखाए गए। जैसे-जैसे उनकी राशि बढ़ती गई, उनका विश्वास मजबूत होता गया। कुछ महीनों में ही ऐप में उन्हें 83 लाख रुपये का मुनाफा दिखने लगा।

प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऐंठे 20 लाख रुपये

जब अनिल एक्का ने अपनी कमाई निकालने की कोशिश की, तो जालसाजों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। विश्वास कर उन्होंने बैंक से लोन लिया और दोस्तों से उधार लेकर यह रकम जमा कर दी। कुल मिलाकर उन्होंने 31 लाख रुपये इस ऐप में डाल दिए।

ऐप बंद होते ही खुली ठगी की पोल

कुछ ही समय बाद अचानक वह ऐप बंद हो गया और ठगों से संपर्क भी नहीं हो पाया। तब जाकर अनिल एक्का को एहसास हुआ कि वह ठगी के शिकार हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने रेंज साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow