Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

37वां भागवत सप्ताह: अय्यप्पा मंदिर में गूंजे रुक्मिणी स्वयंवर के जयकारे, सांसद बघेल ने परोसा महाभोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • 23 नवंबर तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।

अय्यप्पा सेवा संघम की ओर से सेक्टर-2 स्थित अय्यप्पा मंदिर में चल रहे 37वें भागवत सप्ताह यज्ञ के पांचवें दिन शुक्रवार को रुक्मिणी स्वयंवर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 17 नवंबर से शुरू हुए इस सप्ताहव्यापी अनुष्ठान में मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

रुक्मिणी स्वयंवर के अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद ने स्वयं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक महाभोग परोसकर यज्ञ महोत्सव की रस्मों को आगे बढ़ाया।

प्रदेश की खुशहाली की कामना

इस मौके पर सांसद बघेल ने प्रदेश के समस्त अय्यप्पा भक्तों और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

भव्य आयोजन में अय्यप्पा सेवा संघम के अध्यक्ष ई.के.एस. नायर समेत संघम के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रहे। रुक्मिणी स्वयंवर के प्रसंग को सुनने और अनुष्ठान में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित थे। यह धार्मिक अनुष्ठान 23 नवंबर तक जारी रहेगा।

news paper editing
previous arrow
next arrow