Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

5 लाख मीट्रिक टन चावल उठाव पर बनी सहमति, सीएम साय को केंद्र से मिला रैक का आश्वासन

साय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के त्वरित उठाव और हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक की उपलब्धता सुनिश्चित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सीएम ने जोर देकर कहा कि रैक मिलने से परिवहन में तेजी आएगी और नए धान के भंडारण के लिए गोदामों में पर्याप्त जगह बन सकेगी, जिससे किसानों से खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चलेगी।

हर माह 250 रैक की सख्त दरकार

मुलाकात के दौरान सीएम साय ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल में 73 लाख टन चावल जमा करने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए उन्होंने राज्य को हर महीने कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी मौजूद रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow