Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कुवैत के मंगाफ शहर की इमारत में लगी भीषण आग, 40 की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

0 घायलों को चल रहा उपचार
0 हर संभव प्रयास के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी

कुवैत। मंगाफ शहर की एक इमारत में आज भीषण आग लगने से 40 लोगों की मौत हो गई है। इसमें घटना में कई भारतीयों के भी मारे जाने की आशंका है। इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारी दुख व्यक्त किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक्स पर लिखा कि इस घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगो की मौतें हुई हैं जिसमें 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत शिविर में गये हैं। हमे आगे की जानकारी का इंतजार हैं। उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई है। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी तरह से सहायता प्रदान करेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर +965-65505246 भी जारी कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने X पोस्ट के जरी कहा: कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहाँ के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख 

कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। खबर है कि 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं। दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।

 

घायलों का चल रहा उपचार

कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, सभी घायल लोगों को, जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है, इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इमारत में लगी आग में घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सा दल हर संभव प्रयास कर रहा हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment