Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिलासपुर में चेन स्नेचिंग मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का मंगलसूत्र बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार हुए आरोपी
  • मंगलसूत्र और मोटर साइकल बरामद
  • पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले

 

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में चेन स्नेचिंग की एक वारदात के महज 12 घंटों के भीतर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 2 लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र बरामद किया गया है।

वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अरपा रिवर व्यू रोड पर मंगलवार की सुबह 5:30 बजे के करीब हुई थी। डीपी विप्र कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मेघा दाभड़कर सुबह की मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी उन्हें चेन स्नेचिंग का शिकार होना पड़ा। प्रोफेसर ने साहसिकता के साथ लुटेरे का मुकाबला किया, जिसके चलते मंगलसूत्र का एक हिस्सा उनके हाथ में रह गया, लेकिन लुटेरा लॉकेट छीनकर भागने में सफल हो गया।

सिविल लाइन पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शेख फैजुद्दीन ऊर्फ लाल (19), कृष्णा उपाध्याय (20), दीप शर्मा (19) और तनिष्क सलूजा (21) शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर के निवासी हैं।

वारदात की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 304 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया और आरोपी की खोजबीन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के पास सामान बेचना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल और मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment