Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सारंगढ़ मंडी में 61 क्विंटल अवैध धान जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • व्यापारी के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर गठित जांच दल ने सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है। टीम ने व्यापारी दिलीप कुमार साहू, निवासी भौरादादर, की दुकान से 153 बोरी (61.20 क्विंटल) धान बरामद किया।

कलेक्टर के निर्देश के बाद गठित टीम ने व्यापारी की दुकान में छापामार जांच की। जांच के दौरान दुकान में रखे गए धान का कोई वैध दस्तावेज या खरीदी रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर टीम ने मंडी अधिनियम के तहत जब्ती प्रकरण बनाया।

इस कार्रवाई में मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रीति तिर्की, अंजू दिनकर, धवेंद्र कुमार साहू एवं जगदीश बरेठ शामिल रहे। टीम ने मौके पर धान को सील कर आगे की कार्यवाही के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की।


प्रशासन की सख्ती

धान खरीदी सीजन के बीच प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध धान भंडारण या अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow