लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

76वां गणतंत्र दिवस भिलाई निगम में मनाया गया धूमधाम से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)

नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालयों में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जोन आयुक्त, जोन अध्यक्ष, वार्ड के पार्षदगण, महापौर, आयुक्त, और निगम के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश भक्ति गीत गाए गए और गणतंत्र दिवस की गरिमा को बनाए रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता श्री डी.के.वर्मा, जोन आयुक्त श्री अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुक्त पाण्डेय ने अपने उदबोधन में कहा, “हमारे संविधान ने समाज के हर व्यक्ति को शक्ति दी है कि वह अपने संघर्ष और मेहनत से सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं, जिन्होंने आदिवासी क्षेत्र में गरीबी से लड़ते हुए देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का गौरव प्राप्त किया। हम सभी से अनुरोध है कि हम नागरिकों की मदद करने में कोई कसर न छोड़ें और उनके हितों में हर संभव कदम उठाएं।”

महापौर श्री नीरज पाल ने अपने उदबोधन में कहा, “आज हम सभी संकल्प लें कि नागरिकों के हित में जितने भी कार्य आएंगे, उन्हें अविलंब पूरा करेंगे। इससे निगम का दृष्टिकोण बेहतर होगा और समाज में एक सकारात्मक बदलाव आएगा।”

इसके बाद युनियन कार्यालय, नेहरू नगर चैंक, शहीद उद्यान और अन्य क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, महापौर श्री नीरज पाल, एमआईसी सदस्य श्री आदित्य सिंह, श्रीमती मालती ठाकुर, भिलाई भाजपा अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, गणमान्य नागरिकगण, स्थानीय निवासी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी, नेवी, स्काउट गाईड के कैडेट, निगम के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow