Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

होटल के कमरे में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, पुलिस ने 2 लाख नगद किया जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर 8 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में की गई, जहां जुआ खेला जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में नेता और पूर्व छात्र नेता समेत अन्य प्रभावशाली लोग शामिल हैं।

जब्ती और कार्रवाई:
पुलिस ने मौके से 2 लाख रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। होटल के मालिक और मैनेजर पर भी कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) 4 और संगठित अपराध के तहत धारा 112-2 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  • शाहिल मौर्य, ऋषभ शर्मा, सुमित पंजवानी, मनीष पंजवानी, विशाल अचंनतानी, रसीद बक्स, शरद यादव, होटल हैवेंस पार्क के मालिक आकाश जीवनानी
  • होटल मैनेजर मुकेश कुमार निषाद

कैसे हुआ खुलासा:
बताया जा रहा है कि मनीष पंजवानी ने होटल का कमरा बर्थडे पार्टी के लिए बुक कराया था। यहां विधायक के समर्थक और पूर्व छात्र नेता समेत युवा नेता जुआ खेलते पाए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow