Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जिला सुकमा में 43 लाख के इनामी 9 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • सुकमा में बढ़ते सुरक्षा बलों के दबाव और पुनर्वास योजना का असर

सुकमा।


 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर 43 लाख के इनामी कुल 9 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय थे और कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल रहे हैं। इन नक्सलियों पर आठ से दो लाख रुपए तक का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद सभी को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि और कपड़े उपलब्ध कराए गए हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों पर घोषित इनाम

  • 08 लाख के इनामी नक्सली: 2
  • 05 लाख के इनामी नक्सली: 4
  • 03 लाख की महिला नक्सली: 1
  • 02 लाख की महिला व पुरुष नक्सली: 2

आत्मसमर्पण का मुख्य कारण

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के पीछे पुलिस के बढ़ते प्रभाव और नक्सली संगठन की अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और आदिवासियों पर अत्याचार को वजह बताया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना और पुलिस की बढ़ती उपस्थिति ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।

इस आत्मसमर्पण अभियान में जिला पुलिस बल कोंटा, डीआरजी, नक्सल सेल आसूचना शाखा टीम और 02, 223 वाहिनी सीआरपीएफ की विशेष भूमिका रही।


इन प्रमुख नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

1. रनसाय उर्फ मनोज उर्फ ओयाम बुस्का (08 लाख इनामी)

  • पद: प्लाटून नंबर 24 का कमांडर/सीवायपीसीएम
  • निवासी: जोनागुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुंडा
  • धारित हथियार: AK-47
  • मुख्य घटनाएं: झाराघाटी एम्बुश, धौड़ाई थाना फायरिंग, रानीबोदली कैंप हमला, मिनपा एम्बुश आदि।

2. प्रदीप उर्फ रव्वा राकेश (08 लाख इनामी)

  • पद: पीएलजीए बटालियन नंबर 01, कंपनी नंबर 01, प्लाटून नंबर 02 का सेक्शन “बी” का सदस्य
  • निवासी: मरकनगुड़ा थाना पामेड
  • धारित हथियार: .303 राइफल
  • मुख्य घटनाएं: टेकलगुड़ा मुठभेड़, एलमागुंडा कैंप फायरिंग आदि।

3. कवासी सोना (05 लाख इनामी)

  • पद: किस्टाराम एरिया कमेटी एमआई इंचार्ज/एसीएम
  • निवासी: सल्लातोंगा थाना किस्टाराम
  • धारित हथियार: SLR
  • मुख्य घटनाएं: किस्टाराम, बोग्गूभट्टी और टेकलगुड़ा मुठभेड़।

4. नवीन उर्फ सोड़ी मंगा (05 लाख इनामी)

  • पद: एओबी सीसीएम उदय का गार्ड कमांडर/पीपीसीएम
  • निवासी: कन्हाईपाड़ थाना गोलापल्ली
  • धारित हथियार: AK-47
  • मुख्य घटनाएं: बुरकापाल एम्बुश, विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड।

5. मड़कम जोगा (05 लाख इनामी)

  • पद: किस्टाराम एरिया कमांड इनचीफ व रक्षा शाखा अध्यक्ष/एसीएम
  • निवासी: टेटेमड़गू थाना किस्टाराम
  • धारित हथियार: SLR
  • मुख्य घटनाएं: बुर्कापाल रोड निर्माण हमला, टेकलगुड़ा मुठभेड़।

6. मुचाकी देवा (05 लाख इनामी)

  • पद: दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टीडी टीम सदस्य/एसीएम
  • निवासी: कोत्ताचेरू थाना भेजी
  • धारित हथियार: 12 बोर राइफल

7. महिला माड़वी सुक्की (03 लाख इनामी)

  • पद: गोलापल्ली एलओएस डिप्टी कमांडर व मेडिकल टीम कमांडर
  • निवासी: कोरेवाया थाना गोलापल्ली
  • धारित हथियार: .303 राइफल

8. महिला करतम वेल्ली (02 लाख इनामी)

  • पद: गंगालूर एरिया कमेटी प्लाटून नंबर 12 की सदस्य
  • निवासी: हंड्री थाना गंगालूर

9. माड़वी राकेश (02 लाख इनामी)

  • पद: पेद्दाबोड़केल एलओएस पार्टी सदस्य
  • निवासी: करकनगुड़ा सरपंचपारा थाना चिंतलनार

आत्मसमर्पण में पुलिस की अहम भूमिका

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, 02री वाहिनी सीआरपीएफ और 223 वाहिनी सीआरपीएफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और कपड़े प्रदान किए गए हैं।


news paper editing
previous arrow
next arrow