रायपुर, 09 अप्रैल 2024। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी क्षेत्र के गोवर्धन चौक में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विवाहिता के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यहां विवाहिता ने फांसी लगाई थी। मृतका का नाम रजनी पति राजेश साहू बताया गया है। जानकारी मिली है कि दोनों ने लव मैरिज की है। इसके पहले भी दोनों के बीच घर की आपसी कहा सुनी में विवाद होते रहता था। पुलिस को कमरे के अंदर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे महिला ने लिखा की वह जिंदगी से खुश नहीं है। उसको अपने पति और मां से उतना प्यार नही मिला, जितना वो चाहती थी। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्यवाई कर रही है।









