चंडीगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवा जोड़े ने अपने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में की है। वे बहादुरगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे।
दोनों यूट्यूबर थे और पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।









