Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • हत्या के बाद हुआ हंगामा

  • आरोपी कामरान गिरफ्तार

  • प्रशासन ने तोड़ी दुकान

  • मकान तोड़ने की उठ रही मांग

इंदौर।

इंदौर के देपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर गांव में बीती रात एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक के परिजनों और हिंदू संगठन ने लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार देपालपुर के अहिरखेड़ी गांव का रहने वाला गौतम सोलंकी एक हिंदू संगठन का कार्यकर्ता था। गौतम की बीती रात हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर 01 आरोपी कामरान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

आरोपी के मकान तोड़ने की उठी मांग

हत्या के बाद देपालपुर थाने पर हिंदू संगठन और मृतक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया। सभी ने आरोपियों के मकान, दुकान और सभी अतिक्रमण तोड़ने की मांग की, जिसके बाद प्रशासन द्वारा आरोपी की दुकान तोड़ दी गई है। वहीं अब मकान तोड़ने को लेकर प्रदर्शन चल रहा है।

विवाद का कारण

एसपी सुनील कुमार मेहता ने बताया कि रविवार रात गौतम कामरान को दुकान पर गया था। वहा पर उधारी पर चिकन लेने की बात पर दोनो का विवाद व मारपीट हो गई। विवाद के बाद गौतम गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल गौतम को रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment