

तेलीबांधा पुलिस को मिली सफलता
रायपुर।
राजधानी रायपुर के श्याम नगर में अफीम बेचने वाला की गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 लाख कैश भी जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत श्याम नगर स्थित गुरूनानक चौक पास 1 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ अफीम रख बिक्री कर रहा है।
ये भी पढ़- एक महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली ने किया आत्म समर्पण
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा (अ.पु.अ.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक विनय सिंह बघेल को आरोपी को मादक पदार्थ अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी तेलीबांधा ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया। पुलिसी पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुन्दर सिंह निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। गिरफ्तार आरोपी के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम लगभग 03 किलो 210 ग्राम जप्त किया गया. जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 20 हजार रूपये बतया गया है. व बिक्री रकम 3,23,800/- रूपये जुमला कीमती लगभग 6,43,800/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 475/2024 धारा 18 नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2024 के माह – फरवरी में ही अफीम बिक्री करने के प्रकरण में थाना न्यू राजेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।










