Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

रायपुर।

पुलिस अधीक्षक संतोश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस अभियान के तहत समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को नशे के कारोबारियों की पहचान और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

दिनांक 22 जुलाई 2024 को थाना गंज की पेट्रोलिंग टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है, सफेद फुल शर्ट और काला पेंट पहने हुए, दाढ़ी रखे हुए, कत्था मटमैला रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए एक्सप्रेस-वे फाफाडीह के पास खड़ा है।

तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना गंज पुलिस की टीम ने तुरंत उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिये वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजू तोमर पिता कन्हैया लाल तोमर उम्र 23 साल निवासी गोडीपुरा थाना कोलार, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश बताया।

गांजा की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस टीम ने आरोपी के पास रखे कत्था मटमैला रंग के बैग की तलाशी ली, जिसमें भूरा रंग के प्लास्टिक में लिपटे दो पैकेट गांजा पाया गया। कुल 7 किलो 990 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 1,19,850 रुपये है, बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 265/2024 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment