Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दिव्यांगों को मिल रही सहूलियतें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

13 वर्षीय वर्षा को मिला व्हीलचेयर, अब आसान हुआ सफर

रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इनमें राज्य के निःशक्तजनों के लिए सरकार सहारा बन रही है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निराश्रित, बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

कांकेर जिले के ग्राम गोतपुर आवास पारा निवासी 13 वर्षीय कुमारी वर्षा, जो 80 प्रतिशत दिव्यांग है और चलने-फिरने में असमर्थ थी, को अब समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गई है। इससे वर्षा को अब अपने सफर को स्वयं पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।

समाज कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती क्षमा शर्मा ने बताया कि वर्षा के पिता श्री कमलेश द्वारा व्हीलचेयर प्राप्त करने हेतु आवेदन किया गया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण कार्यालय परिसर में व्हीलचेयर प्रदान की गई। अब वर्षा को गांव से बाहर आने-जाने में आसानी होगी।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment