लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़: विकास की नई ऊँचाइयों की ओर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का छत्तीसगढ़ आगमन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी के आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मनोनीत राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

राज्यपाल डेका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे केंद्र और राज्य के बीच फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएंगे ताकि प्रदेश का विकास तेजी से हो सके। उन्होंने असम और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देने की बात कही।

इस स्वागत समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी राज्यपाल का अभिवादन किया।

स्टेट हेंगर में मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उनका स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण

मनोनीत राज्यपाल डेका 31 जुलाई को सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें यह शपथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा दिलाएंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment