Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जगदलपुर में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का स्थानांतरण, 09 अगस्त से लालबाग स्थित नए भवन में संचालन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नए भवन में बेहतर प्रशासनिक सुविधा, सुरक्षा बलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर किया गया स्थानांतरण

जगदलपुर (कौशल संदुजा)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बस्तर रेंज का संचालन 09 अगस्त, 2024, शुक्रवार से जगदलपुर के लालबाग स्थित नवनिर्मित कार्यालय भवन से किया जाएगा। यह कार्यालय, जो 1999 से C-3 सिविल लाइन, जगदलपुर में संचालित हो रहा था, अब नए भवन में स्थानांतरित होगा।

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य बस्तर संभाग में बढ़ी हुई सुरक्षा बलों की संख्या और अन्य प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है। नए भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, पिछले महीने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसका लोकार्पण किया गया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 और नक्सल विरोधी अभियानों में व्यस्तता के चलते, तत्काल स्थानांतरण संभव नहीं हो सका था।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि यह स्थानांतरण विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। नए भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यान्वयन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही, दूर-दराज के वनांचल क्षेत्रों से आने वाले आगंतुकों के लिए भी उचित बैठक व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment