Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ओलंपिक क्वार्टरफाइनल में रचा इतिहास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

रोमांचक मुकाबले में रोमानिया को 3-2 से हराकर टीम ने किया नया कीर्तिमान

पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम की सदस्य मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, और अर्चना कामथ ने सोमवार को हुए राउंड-16 के रोमांचक मुकाबले में रोमानिया को 3-2 से मात दी। यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है।

श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ की जोड़ी ने पहला मैच 3-0 से जीतकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद मनिका बत्रा ने बर्नाडेट स्ज़ोक्स के खिलाफ 3-0 की जीत दर्ज कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। हालांकि, रोमानिया की एलिजाबेथ समारा और बर्नाडेट स्ज़ोक्स ने अगले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर स्कोर को 2-2 पर ला दिया, जिससे अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया।

आखिरी मैच में मनिका बत्रा ने एडिना डियाकोनू के खिलाफ नर्वस शुरूआत के बावजूद 3-0 से जीत दर्ज कर भारतीय टीम को ऐतिहासिक क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया। अब भारतीय टीम का सामना क्वार्टरफाइनल में यूएसए या जर्मनी की टीम से होगा।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment