



बस्तर पुलिस की सख्त कार्रवाई, राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी जेल भेजे गए
जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
बस्तर पुलिस के विशेष कॉम्बिंग सर्च अभियान में तीन आरोपियों को जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस ने राजा उर्फ टांगरी (35), वासु सेट्ठी (25), और ईमरान खान उर्फ इमु (34) को उनके घरों से पकड़कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। ये सभी आरोपी राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर रहे थे।


पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप कोसले की देखरेख में थाना प्रभारी शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीमों ने महावीर नगर और अटल आवास धरमपुरा में छापेमारी की। वहां तीनों आरोपियों को खुलेआम घूमते पाया गया, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों पर धारा 223 भा.द.स. और छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14, 15 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इसके अलावा, लंबे समय से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी रोहित सेट्ठी, धनंजय नेताम, संजय सांखला, और हेमनाथ बिसाई को भी धरपकड़ अभियान में गिरफ्तार किया गया।





