Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 पौवा अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
न्यूज पेपर निर्माण सेवा
previous arrow
next arrow

 

  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, 7.560 लीटर शराब के साथ दोनों आरोपी हिरासत में

रायपुर। नेवरा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब की तस्करी में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में शराब लेकर नेवरा से कोटा की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में आरोपियों के पास से प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखे गए 42 पौवा ‘शोले मसाला देशी मदिरा’ जब्त की गई, जिसमें प्रत्येक पौवा में 180 मि.ली. शराब थी। कुल 7.560 बल्क लीटर शराब की जब्ती की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4620 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने की पुलिस की मंशा स्पष्ट हो गई है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment