Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में नशे में धुत्त बदमाशों ने महिला की साड़ी खींचकर की पिटाई, इलाके में दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

  • गुढ़ियारी के गोगांव में बदमाशों ने तलवार लहराते हुए मचाया उत्पात

रायपुर।

रायपुर के गोगांव इलाके में रविवार रात 10 बजे के करीब एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां नशे में धुत्त बदमाशों के एक गैंग ने सरेआम गुंडई करते हुए महिला की साड़ी खींचकर उसे लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। यही नहीं, बदमाशों ने महिला पर डंडे से भी हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों में आकाश साहू और देव प्रकाश साहू के अलावा 10-12 अन्य लोग शामिल थे। ये बदमाश इलाके में अपनी दादागिरी साबित करने के लिए मोहल्ले के 5-6 अन्य लोगों के साथ भी मारपीट कर रहे थे। इन बदमाशों की गुंडई के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश तलवारें लहराते हुए इलाके में उत्पात मचा रहे थे। इस वारदात के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment