Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंबिकापुर में सड़कों की दुर्दशा पर गरमाई राजनीति: महापौर अजय तिर्की ने किया एनएच कार्यालय का घेराव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर महापौर और पार्षदों का आंदोलन

पंकज शुक्ला /अंबिकापुर
शहर में खराब सड़कों को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान ने आज एक नया मोड़ ले लिया, जब अंबिकापुर नगर निगम के महापौर अजय तिर्की ने सभापति अजय अग्रवाल और अन्य पार्षदों के साथ पीडब्ल्यूडी और एनएच विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर उन्होंने सड़कों की मरम्मत की सख्त मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में महापौर तिर्की ने स्पष्ट किया कि शहर की कई मुख्य सड़कें पीडब्ल्यूडी और एनएच विभाग के अंतर्गत आती हैं, जिनकी मरम्मत में देरी जनता के धैर्य की परीक्षा ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मरम्मत का काम नहीं शुरू हुआ, तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों पर होगी।

इस घेराव के दौरान महापौर अजय तिर्की के साथ सभापति अजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य द्वितेन्द्र मिश्रा, विनोद एक्का, गीता प्रजापति, पार्षद प्रमोद चौधरी, दीपक मिश्रा, गीता श्रीवास्तव, गीता रजक, रूही गजाला, अंजेला करकेट्टा और पूर्व पार्षद कलीम खान, बालकेश्वर तिर्की, जीवन यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment