Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ़्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • 40,000 रुपये की यामाहा बाइक बरामद
  • माना बस्ती में मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, अदालत ने भेजा जेल

रायपुर। प्रार्थी संजीत पिल्ले, निवासी ग्राम माना बस्ती, थाना माना कैम्प, जिला रायपुर, ने 2 अगस्त 2024 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी यामाहा मोटरसाइकिल (नंबर CG 04 MZ 7780) चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2024 को वे अपनी मोटरसाइकिल से बाजार गए थे और 9 अगस्त 2024 की रात 8:30 बजे मोटरसाइकिल को अपने घर के बाउंड्री वॉल के पास खड़ा कर दिया था। रात का खाना खाने के बाद वे सो गए। जब 20 अगस्त 2024 को सुबह 6:30 बजे जागे, तो पाया कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है।

प्रार्थी ने अपने स्तर पर तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संजीत उर्फ लाला सिंग, जो पूर्व में भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था, को घटना स्थल के आसपास घूमते देखा गया था।

पुलिस ने संजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद उसने मोटरसाइकिल को बनरसी शराब दुकान के पास छोड़ दिया था, क्योंकि वह चालू नहीं हो रही थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी संजीत को 28 अगस्त 2024 को शाम 4 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय कारागार रायपुर भेज दिया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment