- पोला पर्व के दिन दुखद हादसा, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव
खैरागढ़।
खैरागढ़ के कोडेनवागांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के दैहान पारा स्थित तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 35 वर्षीय कृष्णा नेताम की इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। गोताखोरों की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब शव को तालाब से बाहर निकाला।
तालाब की गहराई बनी मौत का कारण
कोडेनवागांव का यह तालाब लगभग 7 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी गहराई के कारण यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तालाब में पचरी का निर्माण कराया गया है, लेकिन सोमवार को कृष्णा नेताम तालाब की गहराई में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।
गोताखोरों की कड़ी मशक्कत
कृष्णा के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर शाम लगभग सात बजे गोताखोरों की टीम तालाब पर पहुंची। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात शव को तालाब से बाहर निकाला गया, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।









