Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

1.21 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दो फरार आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति सीज

टीकमगढ़। 

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 21 लाख रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टीकमगढ़ देहात थाना पुलिस ने मुकेश असाटी और जमना असाटी नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 5-5 हजार रुपयों का इनाम घोषित किया गया था।

यह मामला तब सामने आया जब दोनों आरोपियों ने रेलवे रेक के फर्जी कागजात का उपयोग करते हुए फरीदाबाद निवासी संजीव कुमार पारासर के साथ 1.21 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की थी। इस घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

आरोपियों से भारी मात्रा में संपत्ति जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा, उनके खातों में जमा 5 करोड़ रुपयों की राशि को सीज कर दिया गया है और 1 लाख 25 हजार रुपयों की नकद राशि भी जब्त की गई है। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment