Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा पूरे भारत में हिंदुत्व जागरण अभियान का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जन जागरण अभियान

रायपुर।

राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के मार्गदर्शन में और रायपुर जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में हिंदुत्व जागरण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय हिंदुओं को एकजुट कर उनके बीच हिंदुत्व की जागरूकता फैलाना है।

यह अभियान मुख्य रूप से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों, लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ तस्करी और गौ हत्या जैसी समस्याओं के खिलाफ चलाया जा रहा है। इसके साथ ही हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों का भी इसमें विशेष उल्लेख किया गया है।

हजारों सनातनी हिंदू, जिनमें छात्र-छात्राएं, मजदूर वर्ग, समाजसेवी और गौ सेवक शामिल हैं, इस अभियान से जुड़ रहे हैं। अभियान के तहत हर जाति के हिंदुओं को एकजुट करने का संकल्प लिया गया है, ताकि समाज के निम्नतम स्तर तक हिंदुत्व का प्रसार किया जा सके।

अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के बीच हिंदुत्व की जागरूकता फैलाना है। इस अभियान के माध्यम से बच्चों, युवाओं और हर वर्ग के हिंदुओं को हिंदुत्व के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक

अभियान के दौरान लव जिहाद और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने की अपील की जा रही है। हिंदू समुदाय से जुड़ी सभी सामाजिक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

गौ रक्षा और गौ तस्करी पर जागरूकता

गौ तस्करी और गौ हत्या जैसी समस्याओं पर भी जागरूकता फैलाई जा रही है। अभियान में गौ सेवकों की भी भागीदारी विशेष रूप से देखी जा रही है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment