Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन के लिए अधिसूचना जारी, जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति

धरमजयगढ़ पत्थलगांव लोहरदगा रेल लाइन से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • भारत सरकार ने बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के लिए जारी की अधिसूचना

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्रों में बढ़ेंगे अवसर

 

जशपुर (ओम दर्पण न्यूज)।

भारत सरकार द्वारा धरमजयगढ़ पत्थलगांव लोहरदगा रेल लाइन परियोजना के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही जशपुर सहित वनांचल क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास को एक नई दिशा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह परियोजना लंबे समय से प्रतीक्षित थी, जिसे अब धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

क्षेत्रीय विकास और रोजगार के खुलेंगे द्वार

परियोजना के क्रियान्वयन से जशपुर और संबंधित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार तथा रोजगार के क्षेत्रों में व्यापक अवसर सृजित होंगे। इससे न केवल क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों को आवागमन के लिए एक आधुनिक और सुगम परिवहन सुविधा भी प्राप्त होगी। रेल लाइन के विस्तार से वनांचल क्षेत्र की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने और स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow