Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पोषण आहार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • खून की कमी से बचाव और पौष्टिक आहार के महत्व पर चर्चा; फलदार वृक्षारोपण भी किया गया

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की छात्रा इकाई ने प्राचार्य एम ए सिद्दीकी के मार्गदर्शन में 3 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र शिकारीपारा ‘अ’ बघेरा और आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम मोहलाई में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता साहू ने छात्राओं को खून की कमी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों और उनसे बचने के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में होने वाली अन्य गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में 10 फलदार वृक्ष (आम, जामुन आदि) का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी मीना मान ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्वस्थ शरीर के महत्व और पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मस्तिष्क की चाबी है, और उचित खानपान के बिना पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में ध्यान लगाना कठिन हो सकता है।

इस कार्यक्रम में रागिनी साहू, भावना धृतलहरे, हुलसी, नीलम, एकता, रुचि, डिलेश्वरी, तेजस्विनी, करुणा, निशा और लक्ष्मी का विशेष योगदान रहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment