Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक ललित चन्द्राकर ने तीजहारिन बहनों को दी शुभकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • गणेश चतुर्थी और तीजा पर्व पर नवजागरण गणेश उत्सव समिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

गणेश चतुर्थी और तीजा तिहार के पावन पर्व के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चन्द्राकर ने नवजागरण गणेश उत्सव समिति, उतई डूमरडीह में आयोजित फुलेरा दर्शन और रात्रि कालीन मोर मयारू मानस मंडली ग्राम गुदगुदा, जिला धमतरी की मनमोहक प्रस्तुति में शिरकत की। इस मौके पर चन्द्राकर ने तीजहारिन बहनों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव की पूजा अर्चना की और पूरे क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

चन्द्राकर ने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्यौहार है, जो मातृशक्ति के परिवार के प्रति समर्पण और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “हमारी बहनें निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं, जिससे वे अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।” चन्द्राकर ने प्रार्थना की कि सभी बहनों के परिवार में सुख-शांति बनी रहे और वे स्वस्थ रहें।

चन्द्राकर ने डबल इंजन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने तीजा पोरा महतारी वंदन तिहार की सफलता के लिए भी मोदी और विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और इसे बहनों के लिए एक विशेष उपहार बताया।

इस अवसर पर सोनू राजपूत, रूपेश पारख, सतीश पारख, सुरेंद्र वर्मा, मोहन साहू, लक्षमन वर्मा, गजेंद्र वर्मा, गजेंद्र चक्रधारी, हरीश यादव, लेखराम सोनवानी, चित्रकान्त यादव, रोहित यादव, बंटी, कृष्णकांत यादव, रविकांत यादव, ओम चक्रधारी, अमित यादव और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment