Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एक फोन पर हुआ समाधान: घर के सामने से हटाई गई बिजली की तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • रायपुर में बिजली समस्या का त्वरित समाधान, कॉल सेंटर के माध्यम से हुई कार्रवाई

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के तहत नागरिकों की समस्याओं का समाधान एक फोन कॉल पर हो रहा है। मोवा के लोहिया नगर क्षेत्र के निवासी एनके साहू ने अपने घर के सामने से गुजर रही बिजली की तार को हटवाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी ने नया बिजली कनेक्शन लिया था, जिसकी केबल उनके घर के सामने से होकर जा रही थी।

एनके साहू ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई, जहां से उनकी शिकायत को बिजली विभाग तक पहुंचाया गया। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली की तार को उनके घर के सामने से हटा दिया।

समस्या का समाधान होने पर एनके साहू ने अपनी खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। यह घटना राज्य सरकार की त्वरित और प्रभावी कार्यप्रणाली का एक और उदाहरण है, जहां नागरिकों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment