लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश के नाम पर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • बी.एससी. ऑनर्स कृषि में सीट दिलाने के नाम पर असामाजिक तत्व मांग रहे पैसे, विश्वविद्यालय ने दी चेतावनी

✍️ विशेष संवाददाता

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया कृषि महाविद्यालय, रायपुर में संचालित की जा रही है। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में यह गंभीर मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्व फोन के माध्यम से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। ये तत्व प्रवेश दिलाने या सीट सुरक्षित करने के नाम पर अवैध रूप से धनराशि की मांग कर रहे हैं।

संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल करें शिकायत

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पी.ए.टी. काउंसलिंग 2026 के सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और सीट दिलाने के नाम पर किसी को भी राशि प्रदान न करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश की पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास इस प्रकार का कोई संदिग्ध फोन आता है या कोई अन्य गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी शिकायत तत्काल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराएं। अभ्यर्थियों को केवल विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आधिकारिक काउंसलिंग प्रक्रिया और माध्यमों का ही पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow