Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गणेशोत्सव में तिल्दा-नेवरा नगर की अद्भुत गुफा में उमड़ी भक्तों की भक्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • लाल बाग के राजा की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया

तिल्दा-नेवरा।

 गणेशोत्सव के पावन पर्व पर तिल्दा-नेवरा नगर में लाल बाग की गुफा में भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। हजारों भक्त प्रतिदिन इस अद्भुत गुफा का दर्शन कर रहे हैं, जहाँ लाल बाग के राजा श्री गणेश की मनमोहक झांकी ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है।

गुफा के प्रवेश द्वार पर भगवान हनुमान जी पहरा दे रहे हैं, जबकि गुफा के अंदर भगवान गणेश झूले झूल रहे हैं। वहीं, भगवान शंकर भी बप्पा को झूलाते हुए दर्शाए गए हैं। दर्शन के बाद भक्तों को बप्पा द्वारा हाथों से प्रसाद वितरण किया जा रहा है, जो एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

विकास मित्र मंडल ने छत्तीसगढ़ में पहली बार इस अद्भुत गुफा का निर्माण किया है, जिसमें बीते ग्यारह वर्षों से विकास सुखवानी के नेतृत्व में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियाँ की जा रही हैं। शनिवार रात को चौदह वर्षीय प्रसिद्ध गायिका आरू साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों से भक्तों का मन मोह लिया। हजारों भक्तों ने आरू के मधुर गीतों पर थिरकते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment