Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भादो पूर्णिमा पर कबीरपंथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: पंथश्री के दर्शन ने छुए दिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भादो पूर्णिमा कबीरपंथ आयोजन भादो पूर्णिमा कबीरपंथ आयोजन

  • कटोरातालाब में पंथश्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के दर्शन, महाप्रसादी एवं भंडारा जारी

रायपुर।

भादो पूर्णिमा के अवसर पर कबीरपंथ के वंशाचार्य पंथश्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब ने कटोरातालाब, रायपुर स्थित निवास प्रकाश कुंज में आज दर्शन बन्दगी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रशांत शर्मा के अनुसार, 15वीं सदी के भक्ति आन्दोलन के महान संत सद्गुरु कबीर साहब ने अपने शिष्य धर्मदास साहेब को ब्यालीश वंश का आशीर्वाद देते हुए भादो पूर्णिमा के दिन कबीरपंथ की स्थापना की थी। इसलिए कबीरपंथियों द्वारा प्रतिवर्ष इस दिन को गद्दी स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सुबह 8 बजे गुरू महिमा पाठ एवं पूणो महत्तम पाठ संत महंतों द्वारा किया गया। इसके बाद पंथश्री प्रकाशमुनि नाम साहब ने मंच पर विराजमान होकर भक्तगणों से नारियल, पान-फूल के साथ दर्शन एवं आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महाप्रसादी एवं भोजन भंडारा अनवरत जारी है। इसे मनोहर साहू (अध्यक्ष), डॉ. हीरा साहू (उपाध्यक्ष), प्रीतम दास मानिकपुरी (सचिव), छोटू साहू (कोषाध्यक्ष) द्वारा संचालित किया जा रहा है। अन्य सहयोगियों में माखन साहू (सहसचिव), राजकुमार मोंगारे, डॉ. खिज्जु साहू (वरिष्ठ सलाहकार), संतोष साहू, मनोज साहू (मीडिया प्रभारी) और नवयुवक मंडल एवं आमीन माता महिला मंडल शामिल हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment