Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दंतेवाड़ा से अपहृत बच्चा धमतरी रोड पर लावारिस मिला, पुलिस की तत्परता से माता-पिता को लौटाया गया बच्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • पोंदुम से 1 सितंबर को लापता बच्चा धमतरी रोड किनारे मिला, ग्रामीण और पुलिस की मदद से माता-पिता तक पहुंचाया गया।

दंतेवाड़ा (कौशल संंदुजा)।

 दंतेवाड़ा जिले के पोंदुम गांव से 1 सितंबर को अपहृत हुआ बच्चा आखिरकार नगरी धमतरी रोड पर सड़क किनारे लावारिस अवस्था में पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उस बच्चे को देखा और तुरंत उसे स्वच्छ कर केरेगांव पुलिस को सूचना दी। केरेगांव पुलिस ने तुरंत दंतेवाड़ा पुलिस से संपर्क किया और बरामद बच्चे की तस्वीर उन्हें भेजी।

दंतेवाड़ा पुलिस ने बच्चे की तस्वीर पीड़ित माता-पिता को दिखाई, जिन्होंने तुरंत उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद दंतेवाड़ा पुलिस की एक टीम बच्चे को लाने के लिए रवाना हुई।

दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बच्चे के मिलने की पुष्टि की और कहा कि बच्चे को वापस लाने की पहचान प्रक्रिया के बाद मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह घटना पोंदुम के बाज़ार पारा में हुई थी, जब दो बाइक सवारों ने दिनदहाड़े 6 महीने के मासूम का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था, और ग्रामीणों ने पुलिस को कार्यवाही के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

इस घटना के संबंध में पुलिस अब छोटे-छोटे सुरागों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, और जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment