Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में गिद्धों के संरक्षण के लिए बनेंगे ‘रेस्टोरेंट’, संख्या बढ़ाने की तैयारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • बस्तर में गिद्धों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराकर उनकी संख्या बढ़ाने की योजना

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

बस्तर संभाग के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में गिद्धों के संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा देने की तैयारी हो रही है। गिद्धों की घटती संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने गिद्धों के लिए विशेष ‘रेस्टोरेंट’ खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह योजना गिद्धों को सुरक्षित और पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई है।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को गिद्धों के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत, रिजर्व के भीतर 20 स्थानों पर गिद्धों के भोजन स्थल स्थापित किए जाएंगे। इन स्थलों पर गिद्धों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी संख्या में वृद्धि होगी और उनका संरक्षण सुनिश्चित होगा।

पिछले तीन वर्षों में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में गिद्धों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2021 में जहां केवल 55 गिद्ध मौजूद थे, अब उनकी संख्या 200 से अधिक हो गई है। इस प्रजातियों में इंडियन गिद्ध, व्हाइट-रंप्ड गिद्ध और ग्रिफॉन गिद्ध शामिल हैं।

गिद्धों की वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए जियो टैगिंग का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया है कि पशु चिकित्सा विभाग ग्रामीण इलाकों में मवेशियों को जड़ी-बूटियों से उपचारित करेगा, जिससे गिद्धों को सुरक्षित भोजन मिल सके।

इन प्रयासों से इंद्रावती क्षेत्र में गिद्धों की विविधता बढ़ रही है, और उम्मीद है कि 20 नए आहार स्थलों की स्थापना गिद्धों की बढ़ती संख्या में और योगदान देगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment