Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अग्रसेन जयंती महोत्सव: दूसरे दिन रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह, समाज की महिलाओं की भागीदारी सराहनीय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)।

भगवान अग्रसेन जयंती के 5148वें वर्ष पर आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन, भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज ने सेवा भावना के साथ इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। उनके साथ सचिव संजय अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने भी रक्तदान में भाग लिया। इस शिविर में समाज की महिलाओं ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस मौके पर संजय मित्तल ने अन्य लोगों से भी अपील करते हुए कहा, “रक्तदान के माध्यम से हम कई जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं। इस पुण्य कार्य में हर किसी को आगे आना चाहिए।”

सोमवार को भगवान अग्रसेन की 5148वीं जयंती का शुभारंभ किया गया था, जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष का भी सम्मान किया गया। महोत्सव के तहत 11 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

दूसरे दिन कुंडला सिटी मैदान में सुबह 7 बजे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। सीनियर वर्ग में पहला स्थान अग्रवाल गौरव ने और दूसरा स्थान अंबिकापुर के बब्बर शेर ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में द यंग मारवाड़ी प्रथम और अग्रवाल यंग क्लब द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अग्रवाल विजेता ने प्रथम और अग्रवाल चेतन ने दूसरा स्थान हासिल किया।

माला सजाओ प्रतियोगिता में शिखा अग्रवाल प्रथम और सेवी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। महोत्सव के पहले दिन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें सब जूनियर वर्ग में सूर्या अग्रवाल प्रथम और ओस मित्तल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अराना अग्रवाल प्रथम और अनिका अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में सुष्टि केडिया ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सुडोकू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी गर्ग, द्वितीय ईशान अग्रवाल और तृतीय स्थान पर तपन गोयल रहे। दोपहर में पच्चीसा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को आयोजित फैमिली गेम्स में परिवारों की अच्छी उपस्थिति देखी गई, जहां सभी ने इस खेल का आनंद लिया और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया।

आज के रक्तदान शिविर और प्रतियोगिताओं के दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, सह सचिव घनश्याम गर्ग, सह सचिव पवन अग्रवाल, महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष उमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीषा गोयल और रेणु अग्रवाल, सचिव मंजू गोयल, सह सचिव रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता गोयल, मीडिया प्रभारी सीमा गर्ग, श्री अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष शिवम गर्ग, उपाध्यक्ष तपन गोयल और आदित्य अग्रवाल उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment