Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पार्षद वेदराम साहू ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान न होने पर 30 सितंबर को घेराव की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पार्षद वेदराम साहू ज्ञापन

 

रायपुर/ बिरगांव ( सत्यानंद सोई) : राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद वेदराम साहू ने अपने वार्ड की कई समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए पार्षद ने कहा कि:

  1. पाइपलाइन का काम अभी तक अपूर्ण है।
  2. सड़कों में जलभराव की समस्या है।
  3. नाली और सड़कों की साफ-सफाई की स्थिति दयनीय है।
  4. बंद स्ट्रीट लाइटें अभी तक चालू नहीं की गई हैं।
  5. प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तों का भुगतान रुका हुआ है।
  6. राशन कार्ड वितरण में विसंगतियां हैं।
  7. पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत अभी तक पूरी नहीं की गई है।

वेदराम साहू ने आरोप लगाया कि उन्होंने इन समस्याओं को कई बार नगर निगम प्रशासन के सामने उठाया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। पार्षद ने निगम प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए 30 सितंबर 2024, सोमवार को सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment