Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा के पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में नेताओं का मूल्यांकन पार्टी के सदस्यता आंकड़ों के आधार पर होगा

भाजपा पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में प्रत्याशियों के चयन से पहले नेताओं का मूल्यांकन उनके सदस्यता अभियान में किए गए योगदान के आधार पर करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिले के पंचायत जनप्रतिनिधियों और नगरीय निकाय के पार्षदों की बैठकें अहिवारा, धमधा, दुर्ग शहर, उतई और पाटन में आयोजित की गईं।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ नेता अजय तिवारी, जिला सदस्यता टोली संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, डॉ. मानसी गुलाटी, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चन्द्राकर शामिल थे।

राजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण दिखाने वाले वर्तमान जनप्रतिनिधियों को ही दोबारा चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों के मूल्यांकन का प्रमुख आधार उनके द्वारा बनाए गए सदस्यता आंकड़े होंगे। किसी नेता की सिफारिश से पहले यह देखा जाएगा कि उन्होंने पार्टी के लिए कितना योगदान दिया है।

जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी ने पूर्व में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने का अवसर दिया था, अब पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी के प्रति अपने समर्पण को साबित करें। पार्टी द्वारा हर पार्षद को दिए गए लक्ष्यों को पूरा करना ही उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

जिला सदस्यता टोली के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि अगली बार भी पद पर बने रहना चाहते हैं, उन्हें सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्यों को पूरा करना होगा। जो भी सदस्यता लक्ष्य पूरा करेगा, वही पार्टी की नजर में अगले चुनाव के योग्य माना जाएगा।

नेताओं ने जनप्रतिनिधियों को आव्हान किया कि जितना अधिक से अधिक सदस्य बनाएं, उतना ही पार्टी और उनका व्यक्तिगत आधार मजबूत होगा। बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. मानसी गुलाटी ने किया।

बैठक में दिनेश देवांगन, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, फत्ते वर्मा, खेमलाल साहू, लोकमनी चन्द्राकर, लालेश्वर साहू, द्वारिका साहू, गोविंद देवांगन, विजय डरसेना, अनिल यादव, बृजेन्द्र दानी, पारखत साहू, फलेंद्र सिंह राजपूत, शुभम ताम्रकार, संजय चन्द्राकर, देवकुमार सिन्हा, मनीष साहू, चमेली साहू, शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, कुमारी साहू, चंद्रशेखर चन्द्राकर, अजीत वैद्य, कुलेश्वर साहू, कविता तांडी, काशीराम कोसरे, सुरेन्द्र बजाज, देवनारायण तांडी, गुड्डू यादव, कमल देवांगन सहित पार्षदगण और जनपद व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment