Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जर्जर सड़क पर अनोखा विरोध: जागरूक नागरिकों ने किया ‘सिस्टम’ का श्राद्ध

अंबिकापुर जर्जर सड़क विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

शहर की बदहाल सड़कों के खिलाफ जागरूक नागरिकों ने बुधवार को एक अनोखे अंदाज में विरोध जताया। गांधी जयंती और पितृ पक्ष के अंतिम दिन शहर के घड़ी चौक में नागरिकों ने ‘सिस्टम’ का श्राद्ध कर डाला।

अंबिकापुर नगर निगम समेत आसपास की सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विरोध और प्रदर्शन के बाद भी सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मौजूदा सांसद चिंतामणि महाराज और स्थानीय विधायक समेत कलेक्टर ने भी सड़कों की स्थिति का जायजा लिया था, लेकिन इसके बावजूद सड़कों की दशा में कोई बदलाव नहीं हुआ।

नाराज नागरिकों ने इसका विरोध करते हुए विधिवत तरीके से सिस्टम का श्राद्ध किया। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो आगे चलकर नागरिक बिहार के गया में जाकर ‘सिस्टम’ का पिंडदान कर विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. गहिरवार ने कहा, “चाहे नगर निगम की सड़क हो, एनएच की हो या पीडब्ल्यूडी की, सभी सड़कें खस्ताहाल हैं। न तो केंद्र सरकार सुन रही है और न ही राज्य सरकार। यहां तक कि निगम भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। हम लोग अनाथ हो चुके हैं, इसलिए सिस्टम का श्राद्ध किया गया है।”

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment