Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा, मस्जिद और दरगाह का निर्माण, राष्ट्रीय बजरंग दल ने उठाई आवाज़

रायपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर.

शहर में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें जमीनों पर मस्जिद या दरगाह का निर्माण कर दिया जाता है। प्रशासन को इन घटनाओं की जानकारी नहीं हो पा रही है, जिससे अवैध निर्माणों का सिलसिला जारी है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रायपुर के पश्चिम विधानसभा के गुढ़ियारी क्षेत्र के बिजली ऑफिस बैलर में दरगाह का अवैध निर्माण दिखाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस दरगाह में कुछ आपत्तिजनक गतिविधियां भी देखी गई हैं। इस घटना की जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे को हुई, जिन्होंने तुरंत शासन और प्रशासन को इसकी सूचना देना उचित समझा। गोपाल भिसे का कहना है कि वक्फ बोर्ड की मनमानी अब पूरे भारत में देखने को मिल रही है, जहां कभी सरकारी जमीनों, कभी हिंदू मंदिरों, और कभी पूरे गांव या शहरों पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

गोपाल भिसे ने कहा कि अब तो वक्फ बोर्ड जैसे प्रभावशाली संस्थान भी बड़े उद्योगपतियों की जमीनों पर अपना दावा करने लगे हैं, जिसमें मुकेश अंबानी जैसी हस्तियां भी शामिल हैं। इससे स्पष्ट होता है कि वक्फ बोर्ड कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बिना किसी भय के पूरे देश में अवैध कब्जा कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि खुद मुस्लिम समुदाय के लोग भी कुछ हद तक वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली से परेशान हैं।

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि वे इन अवैध निर्माणों का कड़ा विरोध करेंगे और शासन-प्रशासन को सभी अवैध निर्माणों की जानकारी देकर उन्हें जल्द से जल्द ध्वस्त करने की मांग करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर ऐसे अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment