Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

थाना कोंटा पुलिस ने 5 किग्रा गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)।

थाना कोंटा, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) में पुलिस ने गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुकमा, किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन में थाना कोंटा क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें उड़ीसा से बाइक पर गांजा लेकर तेलंगाना जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई:
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लेकर तेलंगाना की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थाना कोंटा की पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मदकम पवन कल्याण, पिता वेंकटेश, उम्र 24 वर्ष
  2. कोत्रू कोडरु कल्याण, पिता नागेश्वर, उम्र 22 वर्ष

दोनों आरोपी मूलत: कोबारी पाडु, थाना मूलकल, जिला भद्राद्री कोठागुडेम, तेलंगाना के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।

गांजा तस्करी के मामले में थाना कोंटा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से तस्करों के हौसले पस्त हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को सराहा है और आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की बात कही है।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment