Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सन्ना पुलिस ने पैरोल अवधि समाप्ति के बाद फरार चल रहे आरोपी दीपक उर्फ मंठू को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जशपुर।

पैरोल अवधि समाप्ति के बाद फरार चल रहे आरोपी दीपक राम उर्फ मंठू, उम्र 21 वर्ष, निवासी कवई को सन्ना पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर केन्द्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ माननीय सत्र न्यायाधीश जशपुर द्वारा प्रकरण संख्या 84/15 धारा 370(2) भा.द.सं. के तहत 07 वर्ष की सजा सुनाई गई थी।

केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से मिली सूचना के अनुसार, दीपक राम उर्फ मंठू पैरोल पर जाने के बाद से फरार चल रहा था। जशपुर पुलिस ने आरोपी के निवास पर लगातार दबिश दी। आज, 09 अक्टूबर 2024 को पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है।

इस सूचना के आधार पर थाना सन्ना के स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और फिर से केन्द्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक बृजेष यादव, प्रधान आरक्षक विजय खूंटे, आरक्षक प्रदीप तिर्की, और आरक्षक बिमलेष्वर एक्का का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और फरार चलने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment