महासमुंद।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी का आशीर्वाद लेने के लिए ग्राम परसकोल, मचेवा, लाफिंग कला, लाफिंग खुर्द, बमहणी, चिंगरद, बरौंड बाजार, और परसठी में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-सौभाग्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और क्षेत्र के लोगों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
अपने उद्बोधन में अशवंत तुषार साहू ने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार देवी महागौरी की आयु केवल आठ वर्ष मानी जाती है। नवरात्रि के पूरे आठ दिन तक महागौरी ने महिषासुर राक्षस से युद्ध किया था और अष्टमी के दिन महिषासुर का वध किया था। इसलिए अष्टमी तिथि पर महागौरी की विशेष पूजा की जाती है।
शरद नवरात्रि का आठवां दिन यानी दुर्गा अष्टमी का अत्यधिक महत्व है। यह दिन शक्तिशाली प्रार्थना, उपवास और भक्ति का दिन है। भक्त इस दिन कन्या पूजन या कुमारी पूजा करते हैं, जहां नौ छोटी लड़कियों (जो दुर्गा के नौ रूपों का प्रतिनिधित्व करती हैं) की पूजा की जाती है और उन्हें भोजन, मिठाई और उपहार दिए जाते हैं।










