Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने छात्रों को किया प्रेरित: लक्ष्य निर्धारण से मिलेगी सफलता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, जेईई, नीट की तैयारी, छात्र प्रोत्साहन रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, जेईई, नीट की तैयारी, छात्र प्रोत्साहन

 

रायपुर। 

रायपुर के शासकीय स्कूलों में जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने मार्गदर्शन देते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर, विनोबा पोल स्टार के युवाओं को भी शिक्षा के महत्व और भविष्य संवारने के प्रति प्रेरित किया।

कलेक्टर डा. सिंह ने इस संबोधन में कहा कि “लक्ष्य तय करने से सफलता अवश्य मिलती है। मेहनत और कड़ी लगन के साथ अध्ययन करने से हर ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे निरंतर प्रयासों से उन्होंने अपने करियर में सफलता प्राप्त की।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रायपुर के 20 विभिन्न स्थानों पर स्कूली छात्रों के लिए निःशुल्क जेईई एवं नीट की तैयारी हेतु कोचिंग क्लासेस की व्यवस्था की गई है। जहां पर प्रतिदिन अनुभवी शिक्षक छात्रों को पढ़ाते हैं, और उन में से 100 बच्चों को विशेष रूप से चयनित किया गया है। कलेक्टर ने छात्रों को बैग भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment