Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

किसानों की महापंचायत: केंद्र और राज्य सरकार की कृषि नीतियों पर होगी चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

धमधा (रोहितास सिंह भुवाल)।

धमधा ब्लाक के लिटिया गांव में आगामी 20 अक्टूबर को किसानों की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की कृषि नीतियों, कार्यक्रमों, और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। इस महापंचायत का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा पिछले 10 सालों से किया जा रहा है। इस वर्ष भी इसमें प्रदेशभर से लगभग 2,000 किसान प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

महापंचायत में केंद्र सरकार से संबंधित उपजों के एमएसपी की कानूनी गारंटी, बीमा योजना, सम्मान निधि, पेंशन, आयात-निर्यात नीति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य सरकार से जुड़े कृषक उन्नति योजना, धान खरीदी नीति, कृषि में फसल असंतुलन, सभी किसानों को आदान राशि, बिजली कटौती, और फसल चराई जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इन मुद्दों पर चर्चा करके प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

किसानों की महापंचायत में केवल धान उत्पादन तक ही सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि डेयरी, फिशरी, पोल्ट्री के अलावा उद्यानिकी और गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान तलाशना और उनकी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाना है।

यह आयोजन प्रदेश के किसानों के बीच कृषि से जुड़े विभिन्न समस्याओं और नीतियों पर जागरूकता बढ़ाने का भी एक प्रयास होगा, जिसमें किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुटता दिखाने का मौका मिलेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment