



रायगढ़।
रायगढ़ जिले में प्रेस एंड मिडिया वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) की सर्वोच्च पत्रकारों के हित में काम करने वाली संगठन की पहली बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय के मार्गदर्शन और प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
हमारा अखबार पढ़ने के लिए क्लिक करे:- https://epaper.omdarpan.com/
बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का परिचय दिया और पत्रकारिता की प्राथमिकता पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद रायगढ़ जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु निहित पदों का चयन पारदर्शी और सर्वसम्मति से किया गया।
इस चयन प्रक्रिया में अरुण डनसेना को अध्यक्ष, आशीष यादव को उपाध्यक्ष, प्रकाश जायसवाल को सचिव, खिलेश डनसेना को महासचिव, अनिता गर्ग को कोषाध्यक्ष, रितेश कुमार सिदार को विशेष सलाहकार, और अंकित बेहरा को मीडिया प्रभारी चुना गया।
चयन प्रक्रिया के बाद, प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय और कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल का आभार प्रकट किया गया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन संगठन के सभी पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में हुआ।





