Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी 2024 का हुआ उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी 2024 छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी 2024

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सदभावना शिविर का उद्घाटन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा आज भारती यूनिवर्सिटी पुलगांव में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर की मुख्य आतिथ्य में और पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सीईओ एम.के. राउत, चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल, कलेक्टर एवं अध्यक्ष ऋचा प्रकाश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पाँच दिवसीय चलने वाले इस जूनियर रेडक्रॉस मीट में आज द्वितीय दिवस पर 33 जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी और बटालियन द्वारा घुड़सवारी का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस शिविर में भाग ले रहे सभी विद्यार्थी रेडक्रॉस के उद्देश्यों को समझते हुए मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। रेडक्रॉस सेवा के लिए संकल्पित है और समाज की भलाई में जुटा रहता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और समाज की सेवा के लिए समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया।

रेडक्रॉस सोसायटी के सीईओ एम.के. राउत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विद्यालय तक रेडक्रॉस की मानवसेवी गतिविधियों और प्रशिक्षण को पहुंचाने हेतु 18 से 22 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट का आयोजन किया गया है। इस जम्बूरी में 800 से भी अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा काम रक्तदान करना है और सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे प्रतियोगिताओं में भाग लें और यहाँ से ट्रॉफी लेकर जाएं।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कहा कि भारत में वर्ष 1920 में भारतीय रेडक्रॉस का गठन हुआ था और इसका मुख्य कार्य शारीरिक स्वास्थ्य की उन्नति, रोगों का प्रतिबंध, और पीड़ितों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा करना बहुत बड़ा धर्म है और रेडक्रॉस हमें अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देता है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद जूनियर रेडक्रॉस का यह प्रथम जम्बूरी है जिसकी मेजबानी का सौभाग्य दुर्ग जिले को प्राप्त हुआ है। यह आयोजन 18 से 22 अक्टूबर तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस का मिशन मानवीय गतिविधियों के सभी पहलुओं को प्रेरित व प्रोत्साहित करना है, जिससे हम अपने आस-पास सकारात्मक परिवेश तैयार कर सकें। यह शिविर छात्रों को न केवल मानव सेवा के लिए प्रेरित करेगा बल्कि उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी सहायक होगा।

शिविर में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से कुल 907 प्रतिभागी, जिसमें 409 बालक और 498 बालिकाएं शामिल हैं, 109 प्रभारी शिक्षकों के साथ सम्मिलित हुए हैं। इस पाँच दिवसीय शिविर में रेडक्रॉस के उद्देश्यों के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का समावेश किया गया है, जिसमें प्रतिदिन प्रातः योग व व्यायाम के साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन और साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन भी शामिल है। विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र और आईआईटी जैसे राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं का भ्रमण भी कराया जाएगा। सभी प्रतिभागियों से इस शिविर में सक्रिय रूप से भागीदारी करने और इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने का आह्वान किया गया।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment