Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धान खरीदी पर पिछली भूपेश सरकार की अफवाहों से जनता प्रभावित नहीं होगी: गजेंद्र यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा है कि खुद को किसान हितैषी बताने वाली पिछली भूपेश सरकार धान खरीदी के राशि का भुगतान चार किश्तों में करती थी, जिससे किसानों को वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया। अब जब एकमुश्त धान की राशि किसानों के खाते में पहुंच रही है, तब किसान उसका उपयोग घर बनवाने, सामान खरीदने और अन्य आवश्यक कार्यों में कर रहे हैं।

गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी किसानों का पूरा धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार किसानों के हितों का पालन कर रही है और अपने वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। भाजपा सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह किसानों से किए गए वादों का पालन करेगी और धान खरीदी की संपूर्ण राशि एकमुश्त दी जाएगी। साथ ही दो वर्षों के धान के बकाया बोनस का भी भुगतान कर दिया गया है।

यादव ने बताया कि पिछले वर्ष 144 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी और इस बार 160 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। यह बहुत बड़ी खरीदी है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने हर विवाहित महिला को मासिक राशि देने का वादा किया था, लेकिन पांच वर्षों में एक रुपये तक नहीं दिया। इसके विपरीत भाजपा सरकार प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक महीने एक और दो तारीख को उनके बैंक खातों में 1000 रुपये पहुंचा रही है।

गजेंद्र यादव ने यह भी कहा कि इस बार वर्षा देर तक होने के कारण अभी भी जमीन में नमी बनी हुई है। इसके बावजूद किसान हितैषी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर से करने की घोषणा की गई है। यादव ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment