Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शहीदों की वीरगाथा: पुलिस स्मृति दिवस पर बीजापुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

 

बीजापुर पुलिस स्मृति दिवस 2024 बीजापुर पुलिस स्मृति दिवस 2024

बीजापुर (कौशल संदुजा)।

देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को सम्मानित करने के लिए 21 अक्टूबर 2024 को पुलिस स्मृति दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पूरे भारत में राज्य पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के नाम वाचन के साथ शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। बीजापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहीदों के परिजनों ने हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा शहीद जवानों की नामावली का वाचन किया गया। नामावली के बाद शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान बीजापुर में माओवादी घटना में शहीद हुए कुल 7 जवानों का नाम वाचन हुआ, जिनमें एसटीएफ के 2 जवान, छत्तीसगढ़ बल के 2 जवान, केरिपु बल का 1 जवान और जिला बल के 2 जवान शामिल हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कारम, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर चन्द्रकांत गवर्ना उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने शहीद परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सम्मान स्वरूप श्रीफल एवं साल भेंट किया। शहीद परिवारों को उनके स्वत्वों के भुगतान और अन्य सहायता के संबंध में जानकारी दी गई और यह आश्वासन दिया गया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

शहीद जवानों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी कदम उठाए गए। उन्हें छात्रवृत्ति दिलाने के लिए शिक्षा विभाग को आवेदन पत्र भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment